Phrejend Ghoda in Pushkar Mela: राजस्थान के पुष्कर पशु मेले में इस बार एक विशेष घोड़ा प्रदर्शित किया गया है, जिसकी कीमत लगभग सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह घोड़ा अब दर्शकों के लिए आकर्षण बन चुका है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए मेले में पहुँच रहें हैं। इस घोड़े को बिसलेरी वाटर पिलाया जाता है। एक बार में देसी गाय का पांच लीटर दूध पिलाया जाता है। इसे ये दूध तीन बार दिया जाता है। इस घोड़े की महंगाई को देखकर तो यह लगता है कि यह लग्जरी कारों से भी कहीं अधिक महंगा है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा के नूंह में फिर बवाल: पूजा के लिए जा रही महिलाओं पर अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाकर मदरसे से हमला…
Pushkar Mela: फ्रेजेंड की ऊचाई लगभग 64 इंच से अधिक
पुष्कर मेले (Pushkar Mela) में पहुंचा यह घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का फ्रेजेंड घोड़ा है। इस उन्नत जाति के घोड़े के मालिक युवराज जडेजा इसे अपने इष्ट देवता की भावना से देखते हैं। युवराज ने इस शानदार घोड़े की सेवा में चार व्यक्तियों को नियुक्त किया है। इस फ्रेजेंड की ऊचाई लगभग 64 इंच से अधिक है, जिससे यह उन्नत और आकर्षक लगता है। इस अनूठे घोड़े को देखने के लिए मेला क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। कई देशी और विदेशी पर्यटक इस दिव्य घोड़े के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक हैं। इस फ्रेजेंड के कुनबे के दो और घोड़े रूसी घोड़ा व्यापारियों द्वारा लाखों की मूल्य में खरीदे गए हैं। वर्तमान में इस दिव्य घोड़े की मूल्यता सात करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, लेकिन इसके मालिक युवराज ने इसे यह कहते हुए बेचने से इनकार कर दिया है कि वह इसे अपना भगवान मानते हैं।
फ्रेजेंड की कीमत 7 करोड़
युवराज ने कभी भी किसी को फ्रेजेंड की सवारी करने का अवसर नहीं दिया है। फ्रेजेंड के मालिक युवराज जडेजा के अनुसार, वह गुजरात, महाराष्ट्र और कई राज्यों की 11 प्रतियोगिताओं में फ्रेजेंड चैंपियन बन चुके हैं। युवराज ने बताया कि उनके पास 35 मारवाड़ी नस्ल के घोड़े हैं, लेकिन उन्हें फ्रेजेंड ज़्यादा पसंद हैं। फ्रेजेंड के लिए वह चार कर्मचारी रखे हैं, जो दिन-रात फ्रेजेंड की सेवा करते हैं। फ्रेजेंड को दिनभर में देसी गाय के 5 लीटर दूध तीन बार मिलता है, जिसके साथ मूंगफली और चना दाना दिया जाता है। उन्हें पीने के लिए वाईपी पीने के पानी का उपयोग किया जाता है और रोज़ वेटनरी जांच की जाती है। फ्रेजेंड के घोड़ों की सेवा करना युवराज के लिए एक प्रेम है और उन्हें घोड़े पालने का शौक है। Pushkar Mela