Hapur News: हापुड़ जिले में AQI खतरनाक लेवल पर है। इससे सैकड़ों बीमारियां फैल रही हैं। बीते कुछ दिनों से हवा का मिजाज इतना खतरनाक है कि इस प्रदूषित हवा में रहने से दिनभर में पांच सिगरेट पीने के बराबर धुआं आपके फेफड़ों में पहुंच रहा है। शहर के प्रदूषण का स्तर मापने का यंत्र आनंद विहार कलक्ट्रेट में लगा हुआ है, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में वहां के बजाय अधिक प्रदूषण है। आनंद विहार के आसपास के क्षेत्र का AQI रविवार को 200 के आसपास रहा।
यह भी पढ़ें-World Cup 2023: टीम इंडिया की हार पर क्या बोले PM मोदी? ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
Hapur News (Bekhabar.in) फिजिशियन डॉक्टर असरफ अली के मुताबिक एक सिगरेट के धुएं में 250 एक्यूआई के लगभग प्रदूषण होता है। इसके धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन, एरोमेटिक कार्बन समेत अन्य खतरनाक गैसें भी होती हैं। ये सभी तत्व शहर की दूषित हवा में भी हैं और बीते कुछ दिनों से लगातार शहर का औसत AQI इससे भी ज्यादा रहा है। अगर आप तहसील चौपला और मेरठ तिराहे के आसपास हैं तो यहाँ प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ जाता है। अस्पताल की OPD में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।