Sunday, March 22, 2026

जनपद में इन किसानों से वापस लिए जाएंगे किसान सम्मान निधि के 1 करोड़ 32 लाख, कृषि विभाग करेगा वसूली.. वजह करेगी हैरान?

शामली जनपद के लगभग 4,808 आयकरदाता किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि की वसूली की जाएगी। इन किसानों में से कई ने अब तक नौ से अधिक किस्तें सम्मान निधि से प्राप्त की हैं। इस समूह के सभी किसानों से कुल 1 करोड़ 32 लाख 34 हजार रुपये की राशि की वसूली की जाएगी। कृषि विभाग ने आयकरदाता किसानों को सम्मान निधि की राशि को वापस करने के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Shamli News: अब गन्ना मिल का गुल्ला फंस गया है, या तो गुल्ला टूटेगा या फिर नाल फटेगी, शामली महापंचायत में ऐसा क्यूं बोल…

किसानों से किसान सम्मान निधि के 1 करोड़ 32 लाख होंगे वसूली

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत, किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में छह हजार रुपये प्राप्त होते हैं। यह राशि पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा की जाती है, लेकिन शामली जनपद में आयकरदाता की श्रेणी में रहने वाले 3,045, मृतक किसान 1,494 और अन्य कारणों से 1060 किसानों के खातों में अब तक नौ किस्तें भेज दी गई हैं।

इसमें विशेष बात यह है कि इनमें से लगभग 304 किसानों ने आयकर श्रेणी में आकर 3.14 लाख रुपए, जबकि 396 किसानों के आश्रितों ने 26.24 लाख रुपए और अन्य 30 किसानों ने 4.64 लाख रुपए के साथ 62.36 लाख रुपए की राशि को वापस भेज दी है। वर्तमान में भी, 4808 किसानों से 1 करोड़ 32 लाख रुपए की धनराशि की वसूली बाकी है।

ये भी पढ़ें- Shamli News: हमारी तरफ उंगली उठी तो उसे तोड़ देंगे, RLD विधायक ने शामली प्रशासन को दी खुलेआम चुनौती…

नहीं लौटाने पर होगी कार्रवाई

उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि आयकरदाताओं को किसान सम्मान निधि लौटाने को नोटिस जारी करने काम जारी है। यदि कोई आयकर दाता किसान सम्मान निधि की धनराशि वापस नहीं लौटाता है तो उसके खिलाफ भू राजस्व की तरह वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights