Wednesday, May 6, 2026

आज का मौसम: हापुड़ सहित वेस्ट यूपी में गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी…

आज का मौसम: यूपी के मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। भले ही मौसम में धुंध प्रतीत होती हो लेकिन रात के समय तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने ठंड से जुड़ी ये भविष्यवाणी की है। 

आज का मौसम (Bekhabar.in) सुबह के समय धूप अब अच्छी लगने लगी है, हालांकि पारे में बीते कुछ दिनों से ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा हैं। बीते तीन दिनों की बात करें तो इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि रात में पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।

यह भी पढ़ें-Garh Ganga Mela 2023: गंगा में स्नान के दौरान गहरे जल में डूबे चार युवक, PAC ने बचाया

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, 23 नवंबर के आसपास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। वहीं मंगलवार को फिर से पछुआ हवा चनले के आसार हैं। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पारे में लगातार गिरावट का दौर रहेगा, बारिश के कोई बिल्कुल भी आसार नहीं हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights