Hapur Weather Today: पूरे उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। लेकिन अभी भी तापमान दिन में ज्यादा तो रात में कम हो रहा है कभी 11 डिग्री के नीचे तो कभी 11 डिग्री के ऊपर रिकार्ड किया जा रहा है। वहीं, 22 नवम्बर से लेकर 27 नवंबर तक यूपी का मौसम शुष्क रहने वाला है।
यह भी पढ़ें-Halal Certification Meaning: हलाल सर्टिफिकेशन क्या होता है, जाने कौन देता है इसका सर्टिफिकेट?
Hapur Weather Today (Bekhabar.in) उत्तर प्रदेश के मौसम में अब धीरे- धीरे बदलाव हो रहा है। ठंड अपना प्रभाव दिखा रही है। रात के साथ-साथ दिन के भी तापमान में अब कमी आने लगी है। दिन में धूप का प्रभाव अब कम होने लगा है। हालांकि, दिन में धूप खिली रहने से लोगों को अधिक परेशानी नहीं हो रह है। रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार उतार- चढ़ाव जारी है। सोमवार को यूपी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा था। वहीं, मंगलवार को फिर से यह 11.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
मौसम विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ से लेकर हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद तक मौसम के शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसी वजह से लोगों को दिन में अधिक ठंड का अहसास नहीं होगा, लेकिन रात के समय ठंडक और बढ़ सकती है। नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।