Shukratal Ganga Mela 2023: तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में पहुंचे Muzaffarnagar SSP संजीव सुमन। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला (Shukratal Ganga Mela 2023) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
Shukratal Ganga Mela 2023
एसएसपी ने सख्त लिहाज में कहा कि मेले में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। शुक्रताल में मेले की तैयारी तेजी से चल रही है। सरकारी पंडाल लगाए जा रहे हैं, और मेले में अस्थाई कोतवाली की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर द्वार और लाइट लगाई जा रहे हैं।
बड़ी खबर- शुकतीर्थ गंगा स्नान में 35.91 लाख रुपए खर्च करेगी जिला पंचायत, 40 CCTV से होगी निगरानी
इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह को मेला कोतवाल बनाया गया है। पुलिस इस मेले में शरारती तत्वों से सख्ती से निपटेगी। गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, मैनेजर देवेंद्र आर्य, विनोद शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र गौतम आदि भी मौजूद रहेंगे। इस मेले में 16 इंस्पेक्टर, तीन महिला इंस्पेक्टर, 53 उप निरीक्षक, आठ महिला उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल, 155 कांस्टेबल, 48 महिला कांस्टेबल, 105 होमगार्ड, और डेढ़ प्लाटून के पीएससी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा, पीएससी के गोतखोर व दमकल विभाग की गाड़ी भी मौजूद रहेगी।
यह भी पढ़ें- शुक्रताल कैसे पहुंचे? How to reach Shukratal? Muzaffarnagar to Shukratal