Delhi Murder: दिल्ली के वेलकम इलाके से मंगलवार देर रात घटी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यह मामला इतना दिल दहला देने वाला है कि हर कोई यह सोचने के लिए मजबूर होना होगा कि आखिर एक बालक ने अपने ही समान उम्र के नाबालिक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने 350 रुपये देने से इनकार कर दिया। नाबालिग का आरोपी को पैसे न देना इतना नागवार गुजरा कि उसने मृतक पर चाकुओं से सबके सामने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। चौंकाने वाली बात है कि आरोपी ने मृतक के गर्दन पर लगातार 60 बार अंधाधुंध वार किए। इसके बाद उसके सिर पर लात मारकर देखा कि वो मरा है कि नहीं।
Welcome Colony Delhi Murder
पुलिस ने इसलिए नाम नहीं किया उजागर
मंगलवार की रात हुई हत्या के समय आरोपी नशे में था। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पहचान जफराबाद निवासी के रूप में की है। वह अपनी मां के साथ रहता था, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से उसका नाम उजागर नहीं किया है।





