गूगल ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया फीचर जारी किया है, जो गूगल मैप्स में शामिल होगा। इस फीचर की सहायता से लोगों को ईंधन बचाने में मदद मिलेगी। इस फीचर को एनेबल करने के बाद, गूगल मैप्स उपयोगकर्ताओं को फोन पर सबसे ज्यादा पेट्रोल बचाने वाला मार्ग दिखाएगा। हालांकि, हमें इस फीचर में CNG का ऑप्शन नहीं दिखा। चलिए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Maps Fuel Saving Feature
गूगल मैप्स एक नेविगेशन ऐप है, जिसे भारत सहित विश्व भर के लोग प्रयोग करते हैं। गूगल मैप्स ने भारतीयों के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो फ्यूल बचाने में मदद करेगा। इस नए फीचर का नाम ‘फ्यूल सेविंग’ है।
रूट और कंडिशन को करेगा कैलकुलेट
गूगल मैप्स उपयोगकर्ताओं के लिए एक फीचर जोड़ने के बाद, अब रूट, ट्रैफिक, सड़क की हालत, और किलोमीटर की गणना करेगा। इसके बाद, ऐप एक रूट दिखाएगा, जिसमें सबसे अधिक ईंधन बचत होगी। गूगल मैप्स में एक एडिशनल रूट की भी सुझाव दी जाएगी।
Google Maps पर कैसे ऑन करें ये फ्यूल सेविंग ऑप्शन?
गूगल मैप्स पर फ्यूल सेविंग का ऑप्शन चालू करना बहुत ही आसान है। इसका प्रोसेस निम्नलिखित है:
- फोन में गूगल मैप्स ओपन करें।
- प्रोफाइल पिक्चर वाले आइकन पर क्लिक करें।
- सेटिंग्स में जाएं।
- नेविगेशन पर क्लिक करें।
- Route ऑप्शन पर जाकर “Prefer fuel-Efficient Routes” को ऑन करें।
कई फोन मॉडल्स में यह फीचर पहले से ही चालू होता है, लेकिन बेहतर सुझावों के लिए गूगल मैप्स में इंजन और फ्यूल की जानकारी भरना भी महत्वपूर्ण है।