Sunday, June 8, 2025

Bigboss फेम मशहूर एक्ट्रेस का निधन: 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Bigboss Fame Death: कन्नड़ टीवी अभिनेत्री अपर्णा वास्तारे का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अपर्णा वास्तारे का निधन बेंगलुरु में हुआ। कन्नड़ सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता अपर्णा वास्तारे ने गुरुवार की रात 57 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पति नागराज वास्तारे ने बताया कि अपर्णा पिछले दो साल से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इस मशहूर एक्ट्रेस का कैंसर से हुआ निधन

अपर्णा वास्तारे के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को भारी झटका लगा है। अपर्णा वास्तारे को डीडी चंदना पर प्रस्तुतकर्ता और कई सरकारी कार्यक्रमों तथा आयोजनों की मेजबानी के लिए जाना जाता था। कन्नड़ में उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अपर्णा ने 1998 में दिवाली समारोह के दौरान लगातार आठ घंटे तक कार्यक्रम प्रस्तुत करके एक रिकॉर्ड बनाया था।

Bigboss Fame Aparna Vastarey Death

अपर्णा वास्तारे ने 1984 में पुट्टन्ना कनागल की अंतिम फिल्म ‘मसनदा हूवु’ से कन्नड़ सिनेमा जगत में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने कई कन्नड़ टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। उनका योगदान कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन जगत में हमेशा याद रखा जाएगा।

 

 

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...