Friday, June 6, 2025

NOIDA के इस होटल में जमकर लो जापान का मजा, 12 घंटे के देने होंगे सिर्फ 1 हजार रुपये

NOIDA से एक शानदार खबर सामने आई है, जिसे सुनकर शायद आप भी तुरंत वहां जाने के लिए तैयार हो जाएंगे। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, वह एक ऐसा होटल है जो न सिर्फ देखने में आपको हैरान कर देगा, बल्कि वहां ठहरने का अनुभव भी आपको एक अलग ही एहसास देगा। यह कोई साधारण होटल नहीं है, बल्कि एक “पॉड होटल” है, जो जापान में बेहद लोकप्रिय है।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अब पॉड होटल तेजी से देखे जाने लगे हैं, और इसमें भारत भी शामिल हो चुका है। हाल ही में एक X यूजर ने नोएडा के एक पॉड होटल में ठहरने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने तस्वीरें साझा कीं और होटल से जुड़ी कई जानकारियाँ दीं। इस लेख के माध्यम से हम आपको नोएडा में बने इस पॉड होटल के बारे में जानकारी देंगे। (फोटो साभार: naptapgo.com)

NOIDA क्या-क्या फैसिलिटी हैं इस होटल में

क्या-क्या फैसिलिटी हैं इस होटल में

NOIDA का यह पॉड होटल “NapTapGo” के नाम से जाना जाता है। यहां अलग-अलग पॉड्स या कैप्सूल उपलब्ध हैं, जहां मेहमान ठहर सकते हैं। इनमें से कुछ कैप्सूल्स प्राइवेट भी हैं। इन कैप्सूल के आकार के कमरों में आपको एक आरामदायक बिस्तर मिलेगा, साथ ही एक शीशा (खुद को देखने के लिए), एक पैनल जिसमें कई तरह की सेटिंग्स और चार्जिंग पॉइंट्स होते हैं, मैनुअल और सेंट्रलाइज्ड लॉक, और मनोरंजन के लिए एक स्क्रीन भी उपलब्ध होगी। (फोटो साभार: naptapgo.com)

अलग हैं बाथरूम

अलग हैं बाथरूम

इस पॉड होटल में महिलाओं के लिए एक अलग बाथरूम उपलब्ध है, साथ ही एक कॉमन बाथरूम भी है, जो काफी साफ-सुथरा रहता है। आप यहां ठहरे हुए मेहमानों से भी बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, यहां रहने वाले कुछ यूजर्स का कहना है कि यह साउंडप्रूफ नहीं है। होटल में भले ही शांति रहती है, लेकिन फिर भी दूसरे कमरे से आवाजें आ सकती हैं। यह होटल एक प्रकार का डॉर्म जैसा है, जहां जब कोई व्यक्ति हलचल करता है तो आपको भी वह हलचल महसूस हो सकती है। (फोटो साभार: naptapgo.com)

प्राइवेट रूम का भी है ऑप्शन

प्राइवेट रूम का भी है ऑप्शन

हालांकि यूजर के हिसाब से यहां प्राइवेट रूम का भी ऑप्शन था, जिसमें ये परेशानी नहीं होगी। और कीमत भी आपको सेम ही पड़ेगी। ये रूम्स प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज होते हैं। बढ़िया बात तो ये हैं होटल के रूम्स हफ्ते के दिनों में सस्ते रहते हैं। (फोटो साभार: naptapgo.com)

ये है कीमत और पता

​12 घंटे की बुकिंग के लिए, होटल करीबन 1,000 रुपए चार्ज करता है। हालांकि वे प्राइवेट पॉड्स और प्राइवेट पॉड रूम सुइट के लिए समान सुविधाएं प्रदान देते हैं, केवल एक व्यक्ति ही अंदर जाकर रुक सकता है। सुइट में 1 अडल्ट और एक बच्चे की जगह हो सकती है।
पता : Plot No 4, H01A, Sector 63, Noida, Uttar Pradesh

क्या होते हैं ये पॉड होटल

​पॉड/कैप्सूल होटल सस्ते और छोटे कमरे वाले होते हैं जो बजट में घूमने वाले टूरिस्ट के लिए सही रहते हैं। यह अवधारणा जापान में विकसित हुई थी और स्थानीय लोगों व विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। इनमें बेहद छोटे या कह लें बिस्तर के आकार के कमरे होते हैं जिन्हें कैप्सूल कहा जाता है। ये अधिकतर बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए बनाए जाते हैं, जो हर समय बड़े होटलों में नहीं रुक सकते।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...