IPhone 19: आईफोन को लेकर ऐप्पल इस समय बदलाव के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है। आईफोन 17 सीरीज के प्रो मॉडल्स में लंबे समय के बाद नया डिजाइन पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस सीरीज में अब तक का सबसे पतला मॉडल, आईफोन एयर, भी लॉन्च किया है।
आने वाले साल में ऐप्पल अपने फोल्डेबल आईफोन को आईफोन 18 सीरीज में पेश कर सकती है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसके बाद कंपनी IPhone 19 सीरीज को पूरी तरह से स्किप कर सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे के संभावित कारण।
IPhone 19 सीरीज क्यों नहीं लाएगी ऐप्पल?
ऐप्पल 2026 में अपनी आईफोन 18 सीरीज लॉन्च करने वाली है। वहीं, अगले साल यानी 2027 में पहले आईफोन की लॉन्चिंग को 20 साल पूरे हो जाएंगे। इस खास अवसर पर ऐप्पल IPhone 19 सीरीज को स्किप करते हुए सीधे आईफोन 20 सीरीज पेश करेगी।
आईफोन 20 सीरीज को और भी खास बनाने के लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस सीरीज में पहली बार फुल डिस्प्ले वाला फोन आएगा। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 20 प्रो में डायनामिक आईलैंड या नोच जैसा कोई कटआउट नहीं होगा और न ही इस पर कोई बैजल दिखाई देंगे। प्रो मॉडल्स पूरी तरह फुल स्क्रीन के साथ लॉन्च होंगे और फ्रंट से देखने पर यह ऐप्पल वॉच की तरह एक सिंगल पीस ग्लास दिखाई देगा।
पहले भी ऐसा कर चुकी है ऐप्पल
यह पहली बार नहीं होगा जब ऐप्पल किसी सीरीज को स्किप करता है। 2017 में, iPhone की लॉन्चिंग के दस साल पूरे होने के अवसर पर, कंपनी ने iPhone 9 सीरीज को लॉन्च नहीं किया था। iPhone 8 के बाद सीधे iPhone 10 सीरीज पेश की गई थी। इसी परंपरा को जारी रखते हुए, संभावना है कि ऐप्पल 2027 में iPhone 19 सीरीज को छोड़कर सीधे iPhone 20 सीरीज लॉन्च करे।
UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक जयसवाल ने टॉपर





