Sunday, March 22, 2026

UP Weather: यूपी के तापमान में जल्द बड़े बदलाव के आसार, जाने क्या क्या होगा…

UP Weather 25 October News: आगामी 48 घंटों के दौरान UP के न्यूनतम तापमान में 2-3°C की और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। अब रात और सुबह के समय धुंध भी दिखने लगी है। यह बदलाव दिवाली के बाद से एकदम आया है। साथ ही देर रात और सुबह भोर में हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। हालांकि दिन के समय धूप से अभी भी गर्मी असर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 28 अक्टूबर तक सुबह और देर रात में धुंध का असर भी देखने को मिल सकता है। इसी तरह 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सतही हवाओं के उत्तरी-पूर्वी दिशा में बहने के कारण रात के तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। वहीं दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में भी बदल सकता है। इस तूफान का मुख्य प्रभाव हालांकि पूर्वी तटीय राज्यों पर रहेगा। लेकिन इसके प्रभाव से UP में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights