Saturday, March 21, 2026

अलीगढ़ में मंदिर की दीवार पर लिखा ‘I Love Mohammad’, हिंदू संगठनों का हंगामा

I Love Mohammad Slogan In Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के थाना लोधा अंतर्गत बुलाकगढ़ी गांव में शनिवार की सुबह तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। कुछ अराजक तत्वों ने स्थानीय मंदिर की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” (I Love Mohammad) के स्लोगन लिख दिए। यह देख ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना अध्यक्ष भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्लोगन मिटवाकर दीवारें साफ करवाईं। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला? (I Love Mohammad)

सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि थाना लोधा अंतर्गत बुलाकगढ़ी गांव में एक मंदिर की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” (I Love Mohammad) के स्लोगन लिखे पाए गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उक्त स्लोगन को मिटवा दिया।

ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक अन्य कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से शरारती तत्वों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

हिन्दू संगठन आक्रोशित

लोधा थाना क्षेत्र के बुलाकगढ़ी गांव में कुछ हिंदू मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” लिखा जाने की घटना सामने आई। पुलिस ने इसे मिटाने का प्रयास किया, लेकिन करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि “जब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाएगा, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।” हालांकि फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन इससे पहले भी कई जिलों में “आई लव मोहम्मद” को लेकर विवाद और बवाल हो चुका है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है और समुदाय में चिंता बढ़ा रही है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights