PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) के जरिए आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों के लिए हर साल आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में हर साल 6,000 रुपये की धनराशि भेजी जाती है। यह राशि वर्ष में तीन बराबर किस्तों में मिलती है यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये भेज दिए जाते हैं।

हाल ही में भारत सरकार ने 2 अगस्त 2025 को PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद 21वीं किस्त की घोषणा भी की गई थी, लेकिन अभी तक यह किस्त केवल पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित लगभग 27 लाख किसानों के खातों में ही भेजी गई है।
कब आएगी PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार नवंबर 2025 तक PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। पहले ऐसी जानकारी आई थी कि यह किस्त दिवाली से पहले ही भेज दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल, सरकार ने इस किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी वेबसाइट या घोषणाओं पर ही भरोसा करें और किसी अफवाह से बचें।……
PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त पाने के लिए करें ये काम
जिन किसानों ने अपना ई-KYC पूरा कर लिया है, उन्हें ही 21वीं किस्त का पूरा लाभ मिलेगा। जिन किसानों ने अपनी जमीन के कागजों का सत्यापन करवा लिया है, उनके खातों में राशि भेजी जाएगी। जिन किसानों ने आवेदन करते समय अपना नाम, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर आदि ठीक ठीक भरा है, उन्हें किस्त समय पर मिलेगी। वहीं, जिन किसानों ने ई-केवाईसी या भूलेख सत्यापन नहीं करवाया है या आवेदन में गलती की है, वे इस किस्त का लाभ नहीं उठा पायेंगे। इसलिए इस किस्त को प्राप्त करने के लिए ई-KYC समय से जरूर करा लें।





