Tuesday, March 24, 2026

Mann ki Baat : प्लास्टिक लाओ और खाना खाओ, भारत के इस इलाके का पीएम मोदी ने किया जिक्र

Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे अनोखे प्रयासों का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का उदाहरण देते हुए वहां चल रहे ‘गार्बेज कैफे’ की सराहना की। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित यह पहल स्वच्छता और जनकल्याण का अद्भुत संगम है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “अंबिकापुर में ऐसे कैफे चलाए जा रहे हैं, जहां प्लास्टिक कचरा लेकर जाने वालों को भोजन दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक जमा करता है, तो उसे दिन या रात का खाना मुफ्त में दिया जाता है, जबकि आधा किलो प्लास्टिक लाने पर नाश्ता परोसा जाता है।” उन्होंने इसे जनसहभागिता से प्रेरित एक प्रेरणादायी उदाहरण बताया और देशभर के नागरिकों से ऐसे प्रयासों से जुड़ने की अपील की।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights