Saturday, March 21, 2026

Hapur Police: गढ़ मेले से पहले 44 दरोगा के तबादले…

Hapur Police: हापुड़ जनपद में में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर जिले में कुल 44 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है, जिनमें 14 चौकी प्रभारी शामिल हैं।

Hapur Police कार्यालय से जारी हुई सूची के अनुसार, दरोगा जगतपाल सिंह (थाना बाबूगढ़) को नगौला चौकी प्रभारी (थाना हापुड़ नगर) बनाया गया है। सुनील कुमार (थाना कपूरपुर) को प्रभारी चौकी कस्बा पिलखुवा का जिम्मा दिया गया है। वरुण कुमार, जो पहले चौकी छिजारसी प्रभारी थे, अब प्रभारी चौकी यूपीएसआईडीसी धौलाना होंगे। रणवीर सिंह (प्रभारी चौकी यूपीएसआईडीसी धौलाना) को धौलाना थाना भेजा गया है, जबकि रंजीत सिंह (थाना हापुड़ नगर) अब कोठी गेट चौकी प्रभारी होंगे।

Hapur Police के नए प्रभारी संभालेंगे जिम्मेदारी

नवनीत कुमार (प्रभारी चौकी SSB) को थाना हापुड़ नगर भेजा गया है, वहीं आजादवीर (थाना हापुड़ नगर) को प्रभारी चौकी एसएसवी हापुड़ कोतवाली बनाया गया है। विनीत उपाध्याय (पुलिस लाइन) को समाना चौकी प्रभारी, थाना कपूरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। महन्तराज (पुलिस लाइन) को छिजारसी चौकी प्रभारी, थाना पिलखुवा बनाया गया है।

इसके अलावा, नवीन गौतम (प्रभारी चौकी कालेज गेट, पिलखुवा) से थाना सिंभावली भेज दिया गया है। धीरज राठी (थाना साइबर अपराध) को प्रभारी चौकी कालेज गेट, थाना पिलखुवा की जिम्मेदारी मिली है। प्रशांत कुमार (सर्विलांस सेल) को कप्तान का पीआरओ बनाया गया है। वीरेंद्र सिंह (पुलिस लाइन) अब साइलो द्वितीय प्रभारी चौकी, थाना हापुड़ देहात होंगे। गौरव वशिष्ठ (थाना हाफिजपुर) को ब्रजनाथपुर प्रभारी चौकी, थाना हाफिजपुर की कमान सौंपी गई है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights