गढ़ मेला पहुंचे CM योगी: रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर पहुंचे। यहां लगने वाले कार्तिक मेले की व्यवस्था को उन्होंने हेलिकॉप्टर से देखा। फिर गंगा किनारे बने आरती स्थल पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और मेले का भूमिभूजन किया। गढ़ मेला पहुंचे CM योगी ने इसके बाद मेला स्थल पर बनी पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे गढ़ गंगा मेला स्थल पहुंचे। उनका गढ़ मेले में आने का यह कार्यक्रम कल रात अचानक ही तय हुआ था। इस मौके पर हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय, कप्तान ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गंगा मेला स्थल पर मौजूद रहे।

गढ़ मेला पहुंचे CM योगी का स्वागत करने के लिए हापुड़ जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया सहित विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही दौरान मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौजूद रहे।





