Sunday, March 22, 2026

सिर्फ एक बार निवेश और हर महीने तय इनकम! Post Office की इस योजना से पाएं 9,000 रुपए तक

Post Office Monthly Income Scheme: भारतीय निवेशक अक्सर अपनी बचत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सही निवेश विकल्पों की भी तलाश करते रहते हैं। अगर आप नौकरी के दौरान या रिटायरमेंट के बाद नियमित आय सुनिश्चित करने वाली योजना की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) के बारे में जरूर जानना चाहिए।

इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें सालाना 7.4 प्रतिशत का गारंटीड ब्याज रिटर्न मिलता है, और आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है। एक बार निवेश करने के बाद, यह योजना अगले 5 साल तक हर महीने आपको निश्चित आय देती है, जिससे वित्तीय सुरक्षा और नियोजित बचत दोनों सुनिश्चित होती हैं।

Post Office मंथली इनकम स्कीम की खास बातें

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की मंथली स्कीम को नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम भी कहा जाता है। यह सरकार की एक छोटी बचत योजना है, जिसे खासतौर पर रिटायर हो चुके लोगों के लिए तैयार किया गया है। इस योजना में निवेशकों को बिना किसी जोखिम के स्थिर रिटर्न मिलता है। यह स्कीम फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह काम करती है, लेकिन इसमें हर महीने ब्याज की राशि सीधे निवेशक के खाते में जमा होती है।

इस योजना में निवेश की शुरुआत सिर्फ 1,000 रुपये से की जा सकती है। एक सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 9 लाख रुपये एकमुश्त जमा करते हैं, तो हर महीने आपके खाते में 5,550 रुपये ब्याज के रूप में आएंगे। वहीं, 15 लाख रुपये जमा करने पर आपको हर महीने 9,250 रुपये की आय होगी।

कैसे करें शुरुआत?

नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम (NSMIS) में निवेश शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस (Post Office) में बचत खाता खोलें। इसके बाद नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम का आवेदन फॉर्म भरें। फॉर्म जमा करते समय आप अपनी निवेश राशि नकद (कैश) या चेक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights