Distric Bulandshahr: बुलन्दशहर जिले में टूटे शराब पीने के सारे पुराने रिकॉर्ड, जिले के मंदिरावीर दिवाली पर 6 दिनों में 10 करोड़ 47 लाख रुपये की शराब पी गए। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, त्योहार के सीजन में इन छह दिनों में शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। बुलंदशहर के शराब प्रेमियों ने देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की जमकर खरीदारी की।

जिले में 19 अक्तूबर से लेकर 24 अक्तूबर तक, महज छह दिनों के भीतर कुल 10 करोड़ 47 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। आबकारी विभाग के लिए भी यह बंपर बिक्री थी। जो बताती है कि जिले में दिवाली का जश्न बड़े स्तर पर शराब के जाम के साथ मनाया गया।
Distric Bulandshahr: इस रिकॉर्ड बिक्री में देशी शराब की सबसे बड़ी हिस्सेदारी
आबकारी विभाग के मुताबिक फेस्टिव सीजन के इन 6 दिनों में शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। लेकिन हमेशा की तरह देशी शराब की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। आंकड़ों के मुताबिक Distric Bulandshahr के लोगों ने कुल 5 करोड़ 19 लाख रुपये की रिकॉर्ड देशी शराब पीकर यह साबित कर दिया कि सस्ती और सुलभ देशी ही उनकी पहली पसंद है।
Distric Bulandshahr: आबकारी विभाग का बयान
Distric Bulandshahr में 19 अक्तूबर से 24 अक्तूबर के बीच करीब 10.47 करोड़ रूपये की देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री हुई है। ग्रामीण अंचल में देशी शराब की बिक्री अधिक हुई है, इसी के चलते देशी का राजस्व लगभग 49 प्रतिशत रहा है। – राजेंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, बुलंदशहर।





