Hapur News: हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव लुहारी में पोल्ट्री फार्म संचालक को धारदार हथियार से पीटा और आरोपी दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इलाज के दौरान हुई मौत
Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के क्षेत्र के अंतर्गत गांव लुहारी में किराये पर पोल्ट्री फार्म संचालक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। आरोपी ने न सिर्फ उसे लहूलुहान हालत में छोड़ दिया, बल्कि फार्म पर रखे दो लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जा जांच शुरू कर दी है।
Hapur News: घटना का पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के गांव लाड़पुर निवासी शिवा कुमार थाना बहादुरगढ़ के गांव लुहारी में शाहरुख और शेरशाह का पोल्ट्री फार्म किराये पर लेकर चला रखा था। लुहारी में वह फार्म पर वह अपने पिता योगवीर सिंह और सहयोगी तरुण के साथ रहकर कार्य करता था। पास में ही उसी गांव का कौशल नाम का व्यक्ति भी पोल्ट्री फार्म चलाता था, जहां उसका भाई उत्तम उर्फ सोनू काम करता था। बताया गया कि 22 अक्टूबर की रात्रि में सोनू की योगवीर सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में सोनू ने धमकी दी और वहां से निकल गया। देर रात लगभग 10 बजे वह धारदार हथियार लेकर फार्म पर पहुंचा और योगवीर सिंह व तरुण पर हमला कर दिया। इस हमले में योगवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने घायल योगवीर सिंह और तरुण को स्याना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर यहां से दोनों को मेरठ रेफर किया गया। रविवार की रात मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान योगवीर सिंह की मौत हो गई।
Hapur News: पुलिस का बयान
मामले पर गढ सर्किल सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि,“घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया था। अब मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।”





