Hapur DM: लगातार तमाम जतन करने बाद भी आखिर भैंसा बुग्गी दौड़ाने वाले आखिर क्यों बाज नहीं आ रहे इसकी सच्चाई जानने के लिए डीएम अभिषेक पांडेय खुद आधी रात को सड़क पर उतर आए। यह देखकर भैंसा दौड़ाने वालों को जोर का झटका लगा। वाहनों के रुकते ही Hapur DM झोटा-बुग्गी के सामने आकर खड़े हो गए। उन्होंने रोक के बावजूद भी नियम तोड़कर भैंसा -बुग्गी दौड़ाने वालों को जमकर फटकार लगाईं। और साथ ही चार भैंसा -बुग्गी को पुलिस को सौंपने के साथ ही पांच युवकों को गिरफ्तार कराया।

Hapur DM के नेतृत्व में सिंभावली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चार भैंसे-झोटे व बुग्गी भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों पर “पशु क्रूरता निवारण अधिनियम” सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि गढ़ मेले में भैंसा-झोटा दौड़ पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह कार्य न केवल अवैध है, बल्कि यह पशु क्रूरता व मानव सुरक्षा के प्रति भी गंभीर अपराध है।





