Saturday, March 21, 2026

सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के बीच राहत की खबर लेकर पहुंचे सांसद अरुण गोविल…

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: सोमवार को सांसद अरुण गोविल सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के धरना स्थल पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि CM योगी से मुलाकात कर प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास और सहायता को लेकर चर्चा की गई है। 

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में दुकानों के ध्वस्तीकरण के बाद प्रभावित व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे धरने पर सोमवार को सांसद अरुण गोविल राहत लेकर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत करके आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्या को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा हो चुकी है। कहा कि सभी व्यापारियों को बधाई। सीएम से मुलाकात कर राहत की खबर लाया हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुए ध्वस्तीकरण के बाद व्यापारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली थी और अनिश्चितकालीन धरने पर बेठकर मार्केट बंद कर दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद लौटे सांसद अरुण गोविल ने व्यापारियों को राहत दी और मार्केट की दुकानों के शटर खुलवाते हुए व्यापारियों को मिठाई खिलाई।

सांसद अरुण गोविल ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में सीएम से भेंट कर इस मामले से जुड़ा एक लिखित अनुरोध पत्र सौंपा है। इसमें सेंट्रल मार्केट स्थित कॉम्प्लेक्स संख्या 661/6 की ध्वस्त हुई लगभग 22 दुकानों के मालिकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के पुनर्वास, पुनर्स्थापन और आर्थिक सहायता की मांग भी की गई है।
सांसद ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि प्रभावित परिवारों को अल्पकालिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए या सरकारी स्वरोजगार एवं पुनर्वास योजनाओं के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाए।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights