मेरठ: भानू चंद्र गोस्वामी को मेरठ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। यहां पर ये आईएएस ऋषिकेश भास्कर का स्थान लेंगे। भानू चंद्र गोस्वामी 2009 बैच के यूपी कैडर के IAS अधिकारी हैं।

उन्होंने 2009 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 33वीं अखिल भारतीय रैंक में जगह बनाई थी। वह झारखंड के रांची शहर के मूल निवासी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भानू चंद्र के चाचा केशव चंद्र गोस्वामी IPS अधिकारी हैं। आईएएस बनने के बाद उनकी पहली तैनाती आगरा में हुई थी, आगरा में ये 2011 से 2012 तक जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा उन्होंने वाराणसी, श्रावस्ती, लखनऊ, जौनपुर और प्रयागराज जैसे जिलों में डीएम का पदभार संभाला है।





