Saturday, March 21, 2026

योगी सरकार ने की गन्ने के रेट में बंपर बढ़ोतरी, जानिए कितना बढ़ा…

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी के निर्णय के बाद अगैती गन्ने का मूल्य ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल हो गया है। गन्ने पर ₹30 प्रति क्विंटल की इस बढ़ोतरी से किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने गन्ने के दामों में बम्पर बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 30 रुपये प्रति क्विंटल की के हिसाब से हुई है। बढ़े हुए दाम के बाद अगौती गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य गन्ने का दाम 390 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान लगातार गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के रेट बढ़ाए गए थे, जिसके बाद यूपी के किसानों की उम्मीद और भी बढ़ गई थी कि उनके यहां भी दाम बढ़ेंगे। पेराई सत्र 2021-22 में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले 25 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी हुई थी। अब तीन वर्षों में पहली बार गन्ने के रेट में बढ़ोतरी हुई है। यूपी में किसान संगठन लगातार गन्ने का दाम बढ़ाने की पुरजोर मांग कर रहे थे।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights