Garh Mela News: गढ़ गंगा मेले में आस्था की आड़ में हुड़दंग मचाने वाले श्रद्धालुओं पर पुलिस ने सख्ती अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस चेकिंग चेकिंग के दौरान पशु दौड़ में इस्तेमाल होने वाली 19 बुग्गी और चार बुलेट बाइक जब्त कर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पुलिस ने दर्जनों श्रद्धालुओं से हुक(आड़) लगी लाठी बरामद कर उन्हें छोड़ दिया।

देर रात किठौर से गढ़ मार्ग पर हो रही पशु दौड़ के समय एक भैंसा मर गया। युवकों द्वारा उसे जेसीबी मशीन से मेला मार्ग पर दफना दिया गया। मंगलवार की देर शाम से गढ़ एसडीएम श्रीराम यादव और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने पशु दौड़ समेत आस्था की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। गढ़ एसडीएम श्रीराम यादव ने कहा कि किसी भी सूरत में मेले में हुड़दंग नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





