Sunday, March 22, 2026

वेस्ट यूपी में धुंध, क्या नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी ठंड? जानें कैसा रहेगा मौसम…

वेस्ट यूपी Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर सहित वेस्ट यूपी के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। अनुमान है कि नवंबर महीने की शुरुआत से ही वेस्ट यूपी के मेरठ,हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर,सहारनपुर, बुलन्दशहर सहित अमरोहा में आसमान में धुंध देखने को मिलेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

फिलहाल पश्चिम उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। इस दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक, आगामी दिनों में आसमान में धुंध छाई रहेगी। और नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights