हापुड़ जिले के गांव लुहारी गांव में बुधवार को बंदरों के एक झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे आठ ग्रामीण घायल हो गए। दो की हालत ज्यादा गंभीर है। बंदरों के आतंक से पूरा गांव परेशान है और दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में छुपने को मजबूर हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

खूंखार बंदरों के आतंक से ग्रामीण इतनी दहशत में हैं। कि बंदरों के झुंड को देखकर लोग डर से भाग जाते जाते हैं या अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं। गढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव में बुधवार को बंदरों के एक झुंड ने कई ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया।
लुहारी निवासी वकील पिछले कई दिनों से बीमार है, वह अपने घर के आंगन में खाट पर लेटा हुआ था। इसी दौरान अचानक कई बंदर उसके आंगन में आ गए और गुर्राने लगे। वकील ने खाट से उठकर भागने भी की कोशिश की, लेकिन बंदरों ने उसे वहीं पर घेर लिया और कई जगह काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा, खूंखार बंदरों के झुंड ने हसनू खान, राजबीर, भूपेंद्र, दुष्यंत, देवीशरण प्रजापति, सिकरोड़िया, राजू समेत करीब आठ लोगों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया।





