हापुड़: के 8,128 बीएस-4 डीजल इंजन वाले व्यवसायिक वाहन प्रवेश 1 नवंबर से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पायेंगे। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। इन वाहनों को परिवहन विभाग ने चिह्नित किया है, जिनमें यात्री बस सहित अन्य वाहन भी शामिल हैं।

परिवहन विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनपद में कुल 65,178 BS-4 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 57,050 निजी और 8,128 डीजल कॉमर्सियाल वाहन हैं। प्रतिदिन लगभग 25 यात्री बसें हापुड़ से दिल्ली के लिए संचालित होती हैं, इन बसों के संचालन पर भी रोक लगेगी।
आवाजाही में होगी समस्या
इस प्रतिबंध के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड सकता है। साथ ही, जिले से दिल्ली के लिए बड़े पैमाने पर होने वाली सामान की आवाजाही पर भी प्रभाव पड़ेगा, जिससे व्यापार और उद्योगों को नुकसान हो सकता है।
आदेश का करना होगा पालन
एआरटीओ हापुड़ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने बताया कि जिले में बीएस-4 श्रेणी के 8,128 व्यवसायिक वाहन हैं। बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर दिए गए आदेश का सभी व्यवसायिक वाहन संचालकों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।





