Sunday, March 22, 2026

मुजफ्फरनगर में कल तीन घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, जानिए किन इलाकों में रहेगा असर

मुजफ्फरनगर: शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते विद्युत विभाग ने 33/11 केवी उपकेंद्र गांधी कॉलोनी से जुड़े 11 केवी आदर्श कॉलोनी फीडर पर शटडाउन का निर्णय लिया है। यह शटडाउन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा।

इस अवधि में आदर्श कॉलोनी मेन रोड, देवपुरम, लिंक रोड, पीपल वाली गली, चरण सिंह मार्ग, विश्वकर्मा चौक, गंगा विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। उपखंड अधिकारी (विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-पंचम) अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान विद्युत लाइनों को शिफ्ट करना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निर्धारित समय में धैर्य बनाए रखें और अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights