Friday, March 20, 2026

Garh Mela 2025: गढ़ गंगा मेला शुरू, मेला स्थल पर पहुंचे 5 लाख श्रद्धालु…

Garh Mela 2025:गढ़ गंगा मेला शुरू हो गया है। मेला स्थल पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 5 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान के लिए लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मेला क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेले में श्रद्धालु भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली, कार आदि से पहुंच रहे है।

Garh Mela 2025

मेले में डीएम और एसपी ने घाटों, मार्गों और पार्किंग स्थलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, दोनों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कार्तिक पूर्णिमा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस बार लगभग 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Garh Mela 2025: सुरक्षा व्यवस्था तंत्र

कार्तिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस प्रकार है।

राजपत्रित अधिकारी— अपर पुलिस अधीक्षक 2, क्षेत्राधिकारी 17।

नागरिक पुलिस— निरीक्षक 30, उपनिरीक्षक 340, चौकीदार 345, आरक्षी 1550।

सशस्त्र पुलिस— उपनिरीक्षक 14, चौकीदार 60।

महिला पुलिस— उपनिरीक्षक 26, महिला आरक्षी/चौकीदार 125।

यातायात पुलिस— निरीक्षक/उपनिरीक्षक 13, मुख्य आरक्षी/आरक्षी 122।

एलआईयू यूनिट— निरीक्षक व उपनिरीक्षक 11, आरक्षी 45।

घुड़सवार दस्ता— 6 घुड़सवार तैनात रहेंगे।

रेडियो संचार विभाग— निरीक्षक/एचओएम/आरएसआई 14।

परिवहन विभाग— चालक 6, भारी वाहन 10, हल्के वाहन 40, मोटरसाइकिल 20।

फायर सर्विस— सीएफओ 1, एफएसओ/एफएसएसओ 4, फायरमैन 30।

विशेष दस्ते— फ्लड पीएसी (नदी पुलिस) 2 प्लाटून, पीएसी 1 कंपनी, एसडीआरएफ/एनडीआरएफ 6 टीमें, बीडीडीएस चेक टीम 4, एएस चेक टीम 5।

साथ ही सुरक्षा निगरानी के लिए 70 स्टेटिक मोबाइल, 300 हैंड हेल्ड सेट, 6 ड्रोन कैमरे, 40 दूरबीनें और 5 डॉग स्क्वाड भी लगाए गए हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था पिछले वर्षों से भी बेहतर और तकनीकी रूप से और भी अधिक मजबूत की गई है। चप्पे चप्पे पर निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें- गढ़ मेले में हुड़दंग करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस की सख्ती से मेले में अफरा-तफरी!

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights