Garh Mela Map: हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू हो गया है। भारी सख्या में श्रद्धालु मेले की तरफ रुख कर रहे हैं। 5 नवम्बर को मुख्य स्नान है। इस दिन तक मेले में लगभग 40 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। जब भीड़ ज्यादा हो जाए और मेले में मोबाईल फोन पर भी नेटवर्क काम ना करे तो मेले का नक्शा श्रद्धालुओं का मददगार बन रहा है।

इस बार गढ़ मेले में जगह जगह पर मेले का नक्शा रखा हुआ है। यहां आने वाले लोग नक्शे के मध्यम से मेले के विस्तार से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं इससे मेले मेले में घूमने के लिए रूट समझने में भी मदद मिल रही है। इस बार गढ़ गंगा मेले का नक्शा पिछले वर्ष से काफी अलग है। गढ़ और अमरोहा जिले में तिगरी के मेले की दूरी मात्र सौ मीटर रह गई है।
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेला शुरू, मेला स्थल पर पहुंचे 5 लाख श्रद्धालु…





