नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर PM मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। खड़गे ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगा देना चाहिए।

खड़गे ने कहा कि ये मेरा विचार है और मैं खुलकर बोलूंगा कि RSS पर बैन लगाना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा करें। देश में भाजपा-RSS के कारण कानून-व्यवस्था की दिक्कतें हो रही हैं। इस दौरान खड़गे ने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल के एक लेटर का भी जिक्र किया, कहा कि सरदार पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कहा था कि RSS ने ऐसा माहौल बनाया, जिससे महात्मा गांधी की हत्या हुई।
खड़गे की यह टिप्पणी PM मोदी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पटेल पूरे कश्मीर को भारत में विलय करना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन PM जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया। कांग्रेस की इस गलती की आग में देश दशकों तक जलता रहा। मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की जयंती के कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।
आज PM मोदी सरदार पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे थे। उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया था।
यह भी पढ़ें- कमल का बटन इतना जोर से दबाएं कि झटके इटली में लगें’, रैली को संबोधित करते हुए बोले गृहमंत्री अमित शाह





