Saturday, March 21, 2026

Muzaffarnagar News: जनपद में चाबी बनाने के बहाने लाखों की चोरी, पुलिस ने गुजरात-MP से दबोचे शातिर चोर!

Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र में अलमारी की चाबी बनाने के बहाने लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात और दूसरे को मध्य प्रदेश से दबोचा है। 1 अक्टूबर को गांधीनगर, संजय मार्ग निवासी मनीष गौतम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अलमारी का ताला खोलने के बहाने आए दो व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर लॉकर से लाखों के गहने चोरी कर लिए। Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News: परिवार का ध्यान भंगकर दिया वारदात को अंजाम

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी चाबी बनाने का बहाना कर लोगों के घरों तक पहुंचते थे। पीड़ित मनीष गौतम ने भी अपनी अलमारी का ताला खुलवाने के लिए इन्हें बुलाया था। घर पहुंचकर आरोपियों ने पहले ताला खोला, फिर झांसा दिया कि ताला अभी नहीं खुला है। उन्होंने कपड़ा और तेल मंगवाने के बहाने से घरवालों का ध्यान भटकाया और मौके का फायदा उठाते हुए अलमारी के लॉकर से जेवरात पार कर लिए। फरार होते समय चाबी अलमारी में तोड़ दी, ताकि चोरी का पता तुरंत न चल सके। Muzaffarnagar News

सर्विलांस और मुखबिर की मदद से हुई आरोपियों की पहचान (Muzaffarnagar News)

  • आरोपी 1: नानक, निवासी दाहौद (गुजरात)
  • आरोपी 2: विशाल छावड़ा, निवासी धार (मध्य प्रदेश)

पुलिस ने दोनों को उनके गृह राज्यों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी किए गए जेवरात उन्होंने एक राहगीर को करीब ढाई लाख रुपये में बेच दिए थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश कौशिक, हेडकांस्टेबल सुशील कुमार, कुलदीप और हिमांशु शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। Muzaffarnagar News

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights