Saturday, March 21, 2026

Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, 24K, 23K, 22K, 18K, 14K आज के ताजा रेट जानें

Gold and Silver Price Today in India: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी कीमतें बढ़ती हैं, तो कभी गिरावट देखने को मिलती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का भाव भी बढ़कर ₹1,49,125 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण ये दोनों दिन शुक्रवार का बंद भाव ही मान्य रहेगा।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बढ़त पर, चांदी में गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बढ़त के साथ ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर ₹1,53,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का वायदा भाव गिरकर ₹1,21,290 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹1,48,430 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का वायदा भाव हल्की बढ़त के साथ $4,020.67 प्रति औंस, जबकि चांदी का वायदा भाव गिरकर $48.43 प्रति औंस रहा।


Gold and Silver Price Today in India (IBJA के अनुसार)

शुद्धतासोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,20,770
23 कैरेट₹1,20,286
22 कैरेट₹1,10,625
18 कैरेट₹90,578
14 कैरेट₹70,651
चांदी (999)₹1,49,125 प्रति किलोग्राम

पिछले कारोबारी दिन के भाव

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में ₹2,200 प्रति 10 ग्राम की तेज बढ़त देखी गई। गुरुवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,23,400 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को बढ़कर ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹2,200 की बढ़त के साथ ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) तक पहुंच गया।


विशेषज्ञों की राय

अखिल भारतीय सर्राफा संघ का कहना है कि सोने में आई तेजी का मुख्य कारण थोक खरीदारों और आभूषण विक्रेताओं की नई खरीद है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सुमिल गांधी ने बताया कि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आने से सोने में तेजी देखने को मिली।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच उच्चस्तरीय बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त होने के बावजूद, दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक आर्थिक प्रतिस्पर्धा की चिंताओं ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इस अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने सोने में सुरक्षित निवेश को तरजीह दी, जिससे सोने की मांग में फिर तेजी आई है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights