बहादुरगढ़ पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर बदमाश कुलदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने 30 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 4:30 बजे इंडियन गैस एजेंसी, बहलोलपुर के निकट से पकड़ा। सोनू सिम्भावली थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र मरण यह कार्रवाई जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के निर्देशन में हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ सोनू (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। वह बहलोलपुर, सेक्टर 63, मध्य (कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर) का रहने वाला है।
कुलदीप उर्फ सोनू का एक लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर सिम्भावली थाने में गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0 120/2024) सहित कई गंभीर धाराओं में मामले पंजीकृत हैं। इसके अलावा, सोनू पर मु0अ0सं0 283/2024 धारा 303(3), 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 285/2024 धारा 318(4), 317(5), 345(3), 3(5) बीएनएस के तहत भी मामले लंबित हैं।
उतराखंड में हरिद्वार के श्यामपुर थाने में भी उसके खिलाफ मु0अ0सं0 94/2024 धारा 303(3), 317(2) बीएनएस का एक मामला दर्ज है। गौतमबुद्धनगर के थाना फेस 3 में मु0अ0सं0 562/2021 धारा 188, 269, 270 भादवि के तहत भी उसके नाम केस दर्ज है। 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर बदमाश कुलदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 308 गजेंद्र शर्मा और कांस्टेबल 925 रजत शामिल थे।





