Friday, March 20, 2026

गढ़ मेले में थूक-मूत्र ‘जेहादी गैंग’ तो सक्रिय नहीं? चेकिंग करने जा रहे यशवीर महाराज को पुलिस ने रोका…

गढ़ गंगा मेला: गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में दुकानों की चेकिंग करने जा रहे स्वामी यशवीर महाराज को गढ़मुक्तेश्वर में अम्बेडकर गेट के पास पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उन्हें मेले में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया।

यशवीर महाराज ने पहले ही सोशल मीडिया पर विडिओ के मध्यम से घोषणा की थी कि यदि मेले में थूक, मूत्र या ‘जेहादी गैंग’ से संबंधित कोई दुकान मिली, तो उसे मेले से बाहर कर दिया जाएगा। इसी अभियान के तहत वे शनिवार को गढ़ गंगा मेले की तरफ रुख कर रहे थे। हालांकि, इस मामले जुड़ा पुलिस का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में लगभग 10 लाख की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

ज्ञात हो कि यशवीर महाराज ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलने वाले ढाबों के नामकरण और उनके मालिकों की जांच को बीड़ा उठाया था। तब यह मामला इतना विवादित हो गया था। कि इस पर हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेना पड़ा था। अब यशवीर महाराज का यह अभियान गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में भी थूक-मूत्र ‘जेहादी गैंग’ कीं जांच करने के लिए चलेगा।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights