Saturday, March 21, 2026

Hapur News: हापुड़ में लोहपुरुष की जयंती पर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कुरान की आयत…

हापुड़: जिले के गांव सरावनी में शुक्रवार को सरकारी स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षकों की मौजूदगी में एक छात्र के माध्यम से अन्य छात्रों को कुरान की आयतों के बारे में जानकारी दी गई। जैसे ही मामला संज्ञान में आया तो शिक्षा विभाग ने वहां के शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया है।

हापुड़ के गांव सरावनी में स्थित सरकारी स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक कार्यक्रम रखा गया जहां शिक्षकों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर उनको नमन किया। इसी दौरान वहां मौजूद एक टीचर ने छात्रों के बीच से एक बच्चे को अपने पास बुलाया और कुरान से संबंधित कुछ बातें सुनाने को कहा। उस बच्चे ने भी बेहिचक कुरान से संबंधित अयात को अन्य छात्रों को सुनाया। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया। जिसके बाद मामला उजागर हुआ।

सरकारी स्कूल में इस तरह का वीडियो देख विभाग में भी अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्कूल के शिक्षकों से बातचीत की गई तो अधिकांश ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं सरकारी स्कूल के अंदर इस तरह कुरान की आयत सुनाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

इस संबंध में एक वीडियो विभाग के पास आई है। इसमें एक बच्चा कुरान से संबंधित कुछ चीजे सुना रहा है। इसको लेकर विभाग द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का उत्तर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगीरीतु तोमर, बीएसए

यह भी पढ़ें- Hapur: हापुड़ के गोयना गांव में मूर्ति खंडित कर जंगल में फेंकी…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights