Thursday, March 19, 2026

Aadhaar Card New Rules: अब घर बैठे अपडेट करें आधार, नहीं जाना पड़ेगा केन्द्र…

Aadhaar Card New Rules: आधार कार्डधारकों के लिए अपना आधार अपडेट करना बहुत ही आसान कर दिया गया है। इसके लिए आपको किसी आधार या सेवा केंद्र पर लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। अब आप घर बैठे आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन बदल सकेंगे। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि बायोमीट्रिक बदलाव जैसे फिंगर प्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट के लिए कार्डधारकों को आधार सेवा केंद्र पर ही जाना पड़ेगा।

न्यूज एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, यूआइडीएआइ ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आधार अपडेट करना पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इससे लोगों को बिना शुल्क दिए अपनी आधार डिटेल में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ये नए नियम आधार सेवाओं को तेज, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए लागू कर दिए गए हैं।

ऐसे करें अपडेट

  • https://myaadhaar.uidai.gov.in/portal पोर्टल पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर लॉगिन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा
  • इसके बाद अपडेट आधार पर क्लिक करें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं
  • इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलोड करें
  • फिर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट स्वत: दिखने लगेंगे।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights