Saturday, March 21, 2026

बहादुरगढ़ में सड़क हादसा, इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत…

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को नहर की पटरी पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे के बाद इको कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

बहादुरगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि सोमवार दोपहर को बाइक सवार युवक बहादुरगढ़ से स्याना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक इको कार की साइड लगने से यह हादसा हुआ। बाइक पर दो युवक सवार थे दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे युवक शहजाद (20) का गढ़मुक्तेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक युवक की पहचान बहादुरगढ़ कस्वा निवासी मोहम्मद उमर के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मिसवा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। और पुलिस ने इको कार व उसके चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights