UP Panchayat Election 2026 nomination fee: लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान तक सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क और खर्च की सीमा तय कर दी गई है।
निर्धारित नियमों के अनुसार —
ग्राम पंचायत सदस्य पद
- सामान्य उम्मीदवार: शुल्क ₹200, जमानत ₹800
- SC/ST/OBC/महिला उम्मीदवार: शुल्क ₹100, जमानत ₹400
ग्राम प्रधान पद
- सामान्य उम्मीदवार: शुल्क ₹600, जमानत ₹3000
- आरक्षित उम्मीदवार: शुल्क ₹300, जमानत ₹1500
इसके साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में अधिकतम ₹1,25,000 तक ही खर्च कर सकेगा।
यह निर्णय पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और समान अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है। चुनाव आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।





