Tuesday, March 24, 2026

चरथावल में विधायक पंकज मलिक का जनसंवाद, ग्रामीणों से विकास और समस्याओं पर की चर्चा

चरथावल: चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मथुरा में विधायक पंकज मलिक ने रविवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं का हाल जाना।

विधायक पंकज मलिक गांव के निवासी नितिन कुमार के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी शिकायतें या आवश्यकताएं लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से उन्हें सौंपें, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव की प्रत्येक समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान रामकुमार, राजेंद्र प्रधान, मित्रसैन, गुड्डू कुमार, सवाब अली, राजकुमार, लियाकत, समंदर सेन, सुदेश पाल, साकिब, गुलफाम, इरफान और जमशेद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights