आजकल ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी सिम कार्ड के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। तमाम नियमों के बाद भी कई बार गलत इरादे से लोग किसी के आधार कार्ड या पहचान पत्र का गलत यूज कर उस पर मोबाइल सिम कार्ड एक्टिवेट करवा लेते हैं।

आज के डिजिटल युग में मोबाइल नंबर हमारी पहचान का एक अहम हिस्सा बन गया है। बैंकिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, कान्टैक्ट हर जगह हमारा फोन नंबर ही हमारी पहचान बन गया है। इसके साथ ही आजकल ऑनलाइन ठगी और फर्जी सिम कार्ड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
असली ID धारक को पता तक नहीं लगता कि कब कोई दूसरा व्यक्ति उसकी ID पर मोबाइल सिम एक्टिवेट करवा लेता है है। बाद में अगर उस सिम का यूज किसी गलत काम में होता है, तो व्यक्ति को मुसीबत झेलनी पड़ जाती है. ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम तो नहीं चला रहा कैसे पता कर सकते हैं.
कैसे करें फर्जी सिम की जांच?
अगर आपको भी यह पता करना है कि आपके नाम पर कोई फर्जी सिम तो नहीं चल रहा है तो भारत सरकार की एक वेबसाइट TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection) है। इस पोर्टल की मदद से आप सिर्फ 1 मिनट में पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी और कौन-कौन सी सिम कार्ड्स जारी हो चुके हैं। आपके नाम पर वर्तमान में कितनी सिम एक्टिव हैं, यह जानना बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर किसी ने आपकी ID पर सिम लेकर उसका यूज गलत कामों में इस्तेमाल कर लिया तो आप फंस सकते हैं। एक ID पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ही एक्टिवेट किए जा सकते हैं।
सिर्फ 1 मिनट में ऐसे पता करें आपके नाम पर कितनी सिम चल रही हैं
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में जाएं और https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर एक बॉक्स दिखेगा, उसमें अपना मोबाइल नंबर डालें।
3. अब नीचे दिए गए कैप्चा कोड को सही से भरें और Validate Captcha पर क्लिक करें।
4. अब आपके मोबाइल पर एक OTP जाएगा, उसे भरकर लॉगिन करें।
5. लॉगिन होने के बाद आपको उन सभी मोबाइल नंबरों की सूची दिखाई देगी जो आपकी ID से लिंक हैं।
अगर कोई नंबर आपका नहीं है, तो क्या करें?
अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर आपको दिखे जिसे आप नहीं पहचानते या जो आपने खुद नहीं ऐक्टिव कराया है, तो उस नंबर के सामने दिए गए Not My Number ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर Report बटन पर क्लिक करें। इतना करने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जायेगी और आपको एक टिकट ID या रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। साथ ही आपकी शिकायत की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आपके नाम पर जारी हुई वह फर्जी सिम बंद कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- 2030 तक हमारे हाथों से गायब हो जाएंगे स्मार्टफोन, एलन मस्क का बड़ा दावा…





