Tuesday, March 24, 2026

7 नवम्बर को पूरे होंगे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल, भाजपा मचायेगी धमाल…

भारत के राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में 150 महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान होगा। ऐसे ही एक कार्यक्रम में सात नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे।

7 नवम्बर को पूरे होंगे राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 साल

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि बीजेपी इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाने की योजना बना रही है।

साथ ही तरुण चुघ ने कहा कि इस अवसर को मनाने के लिए सात नवंबर से 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक देश भर में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सात नवंबर को 150 महत्वपूर्ण स्थानों पर वंदे मातरम का गायन होगा, जिसके बाद स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ भी दिलायी जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि आइजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- UP Panchayat Election 2026 nomination fee: नामांकन शुल्क और खर्च की सीमा तय, जानिए पूरी डिटेल

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights