Tuesday, March 24, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: किसानों के लिए बड़ा अलर्ट – बंद हो सकती है सम्मान निधि, जल्द कराएं…

नई दिल्ली।
किसानों के लिए बड़ा अपडेट!
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत इस बार 21वीं किस्त जारी की जाने की तैयारी चल रही है। लेकिन सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है।

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अब तक KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की या फार्मर रजिस्ट्री में अपने विवरण अपडेट नहीं किए हैं, उन्हें आगामी वर्ष से सम्मान निधि की किस्त का भुगतान निलंबित किया जा सकता है

अधिकारियों के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री पूरा होने के बाद किसानों को बार-बार KYC नहीं करानी पड़ेगी, लेकिन जिनका रिकॉर्ड अधूरा है, उनके भुगतान में देरी या रोक लग सकती है।

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सिर्फ वास्तविक पात्र किसानों को ही मिले। अब तक इस योजना के तहत 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी CSC केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर KYC अपडेट करवा लें।
इसके अलावा, किसान PM Kisan Portal (https://pmkisan.gov.in) पर जाकर भी ऑनलाइन KYC कर सकते हैं।


इस सब्‍जी की खेती कर रही क‍िसानों को मालामाल, बंपर पैदावार के साथ अच्‍छा म‍िल रहा रेट…

किसानों के लिए जरूरी निर्देश:

  1. आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक करें।
  2. फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करें।
  3. PM Kisan Portal पर ई-KYC सत्यापित करें।
  4. सभी दस्तावेज़ सही और एक ही नाम पर हों।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights