Mobile tariff hike December 2025 India: देशभर के मोबाइल यूज़र्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां — Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea (VI) — दिसंबर 2025 से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में 10 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
इस बढ़ोतरी के बाद 84 दिन की वैलिडिटी वाला 2GB डेटा प्लान ₹949 से बढ़कर ₹999 तक पहुंच सकता है।
आपके नाम पर कोई फर्जी सिम तो नहीं चला रहा? मिनटों में ऐसे करें ऑनलाइन जांच…
यह फैसला देशभर के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स की जेब पर सीधा असर डाल सकता है।
हालांकि, कंपनियों की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों का कहना है कि यह बढ़ोतरी कंपनियों के राजस्व सुधार और नेटवर्क विस्तार योजनाओं के तहत की जा सकती है।
पिछली बार जुलाई 2024 में भी तीनों कंपनियों ने लगभग इसी रेंज में अपने टैरिफ बढ़ाए थे।
उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर यह फैसला लागू होता है, तो मोबाइल बिल और डेटा पैक का खर्च और बढ़ जाएगा, जो आम आदमी के बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।





