Saturday, March 21, 2026

JE dragged mud in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में मचा हड़कंप, किसान नेता ने जेई को पकड़कर कीचड़ में घसीटा, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

JE dragged mud in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के खतौली गांव में रजवाहा की सफाई के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। सिंचाई विभाग के जेई अरविंद कुमार मीणा को ग्रामीणों और किसान नेता अंकुश चौधरी ने पकड़कर कीचड़ में घसीटा और परेड कराई। इस दौरान मौजूद अधिकारी और स्टाफ वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत ठकराल भी मौजूद थे।

सफाई की अनदेखी ने भड़काया ग्रामीणों का गुस्सा

गांव के रजवाहे की सफाई तो की गई थी, लेकिन निकाली गई सिल्ट और कीचड़ को वहीं छोड़ दिया गया, जिससे जलभराव और बदबू फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद जेई ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को जब जेई सचिन पाल निरीक्षण करने पहुंचे, तब गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और किसान नेता अंकुश चौधरी ने गले में हाथ डालकर कीचड़ में घसीट दिया

किसानों का आरोप – “हर साल दोहराई जाती है यही लापरवाही”

किसान रामवीर सिंह ने बताया कि जेई ने फोन पर कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई के नाम पर केवल दिखावा किया जाता है और हर साल यही स्थिति दोहराई जाती है। जब ग्रामीणों ने खुद गंदगी हटाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगाई, तो अधिकारियों ने उनसे 2000 रुपये देने की मांग की।

भाजपा नेता ने दी चेतावनी

भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत ठकराल ने कहा कि विभाग की ऐसी लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। किसान नेता अंकुश प्रधान ने भी चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई, तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights