हस्तिनापुर (मेरठ)।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री दिनेश खटीक रविवार को ग्राम सैफपुर स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने सर्वदा जयते सेवा न्यास द्वारा निर्मित होने वाले बाल गुरुकुल और आयुर्वेदिक चिकित्सालय के शिलान्यास अवसर पर आयोजित 151 कुण्डीय महायज्ञ में भाग लिया।
राज्यमंत्री ने वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ-अनुष्ठान में आहुति दी और कहा कि –
“भारतीय संस्कृति की आत्मा गुरुकुल और आयुर्वेदिक चिकित्सा में बसती है।
हस्तिनापुर जैसे पवित्र क्षेत्र में यह पहल समाज के उत्थान की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।”

महायज्ञ में आचार्य रश्मि आर्या जी के सानिध्य में ब्रह्मनिष्ठ आचार्य सत्यवीर जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर तपोनिष्ठ योगगुरु स्वामी कर्मवीर सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी, संत कुमार भारती, करतार सिंह, योगराज सिंह नंबरदार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि सरकार समाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को हमारी जड़ों से जोड़ते हैं।”
Meerut News: मेरठ में बढ़ता स्मॉग बना सांसों का दुश्मन, अस्पतालों में मरीजों की लगी कतार…





