Saturday, March 21, 2026

आज का मौसम 8 नवंबर: वेस्ट यूपी के तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ेगी — जानें IMD का ताजा अपडेट…

आज का मौसम 8 नवंबर: आज का मौसम 8 नवंबर 2025: वेस्ट यूपी में अगले 24 घंटे में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। IMD के अनुसार, ठंड बढ़ेगी और ग्रामीण इलाकों में कोहरे से परेशानी हो सकती है।


पश्चिम उत्तर प्रदेश में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा महसूस होगा। ग्रामीण इलाकों में कोहरे से दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

देशभर का मौसम अपडेट

देश में मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और इसका असर पड़ोसी राज्यों में भी देखा जा सकेगा। इस बीच, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5-6 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सुबह-शाम की ठंड लोगों को महसूस होगी।

यह भी पढ़ें- Donald Trump India Visit: भारत आयेंगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले– ‘प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights