Sunday, March 22, 2026

Dhirendra Shastri Padyatra: 10 दिन, 170 किमी की पदयात्रा, समझें धीरेंद्र शास्त्री का प्लान…

Dhirendra Shastri Padyatra: Bageshwar Dham के धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन तक 10 दिन की पदयात्रा शुरू की है। जानिए इस यात्रा का उद्देश्य, मार्ग और बाबा का संदेश।

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन तक के लिए 10 दिनों की पदयात्रा की शुरुआत कर दी है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ये सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली के इंदप्रस्थ क्षेत्र से शुरू होकर यूपी के मथुरा वृंदावन तक जाएगी। 7 नवंबर को से शुरू हुई ये पदयात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। ये पदयात्रा दिल्ली से शुरू होने के बाद हरियाणा से होते हुए यूपी के 422 से ज्यादा इलाकों से होकर गुजरेगी। इस पदयात्रा के माध्यम से धीरेंद्र शास्त्री 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं। अगले 10 दिनों में लगभग दो लाख से अधिक लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे।

यमुना की सफाई और सनातन एकता पर जोर

बाबा बागेश्वर धाम ने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का संदेश भी है। यात्रा के मुख्य उद्देश्यों —

  • यमुना नदी की सफाई और संरक्षण
  • ब्रज क्षेत्र में मांस-शराब पर प्रतिबंध
  • गाय को राष्ट्र माता का दर्जा
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग
  • सनातन धर्म की एकजुटता का आह्वान

यात्रा में शामिल होंगे कई बड़े चेहरे


10 दिनों तक चलने वाली बाबा बागेश्वर धाम की सनातन यात्रा में कथावाचक जया किशोरी, कवि कुमार विश्वास, द ग्रेट खली, अक्षरा सिंह, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी शामिल होंगे। साथ ही इस पदयात्रा में साध्वी ऋतंभरा, चिदानंद मुनि जी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी, सुधांशु जी महाराज, बालक योगेश्वर दास, मृदुल कांत शास्त्री और संजीव कृष्ण ठाकुर सहित बड़े साधु संत शामिल हो सकते हैं।

पदयात्रा का रूट

  • 7 नवंबर को दिल्ली के कात्यायनी देवी मंदिर से शुरू
  • 8 नवंबर: बहादुरगढ़ हरियाणा सीमा पर पड़ाव
  • 9 नवंबर: फरीदाबाद दशहरा मैदान NIT फरीदाबाद, सीकरी
  • 10-12 नवंबर: परथला राजकीय कॉलेज मीठा गांव होडल मंडी
  • 13 नवंबर : हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पार कर कोसीकलां मथुरा में प्रवेश
  • 15 नवंबर:बरसाना में पदयात्रा का प्रवेश
  • 16 नवंबर: बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में महासभा होगी

यह भी पढ़ें- ऐसे तो शीघ्र ही Islamic State बन जायेगा…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights