Saturday, March 21, 2026

AQI Noida: नोएडा बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर…

AQI Noida: नोएडा में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर, AQI 425 पहुंचा। दिल्ली के बाद नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना। सांस और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ीं

सर्दी बढ़ते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है। नोएडा का AQI 425 दर्ज किया गया, जिससे यह देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। राजधानी दिल्ली के बाद नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी (Severe Category) में पहुंच गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे नोएडा का AQI 415 था, जो दोपहर तक बढ़कर 424 और शाम तक 426 पहुंच गया। सेक्टर 125 में 416, सेक्टर 116 में 429 और सेक्टर 1 में वायु गुणवत्ता 416 दर्ज की गई — जो सबसे अधिक प्रदूषित इलाका रहा।


CAQM ने GRAP का तीसरा चरण लागू किया

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब होने पर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने मंगलवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू किया है।
अब निर्माण कार्यों पर रोक, बीएस-3 व बीएस-4 वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, और सार्वजनिक स्थलों पर पानी के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।


स्वास्थ्य पर खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

डॉक्टरों ने लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेषकर अस्थमा और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण बढ़े हैं।


ग्रेटर नोएडा की स्थिति भी गंभीर

ग्रेटर नोएडा का AQI 406 दर्ज किया गया, लेकिन यहां ग्रेप के नियमों की अनदेखी होती दिखी। सड़क पर बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही और कई जगहों पर पानी का छिड़काव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- West UP State Demand: पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग तेज, डीपी यादव बोले- खुशहाली का रास्ता यहीं से

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights